बिहारशरीफ, मार्च 29 -- फोटो : एमएलसी-हरनौत के पटेल नगर मोहल्ले में रविवार को श्रद्धांजलि सभा में एमएलसी नीरज कुमार व अन्य। हरनौत, निज संवाददाता। शहर के पटेल नगर निवासी भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता सनी कुमार पटेल की माता स्व. गौरन देवी के श्राद्धकर्म कार्यक्रम व श्रद्धांजलि सभा में रविवार को एमएलसी नीरज कुमार समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। उन्होंने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। कार्यक्रम में अनिल कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष रविकंत, सुनील दत्त, डॉ. विरेश, वीर भारती पटेल आदि शामिल हुए। सनी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनों का साथ और समर्थन ने इस दुखद समय में परिवार को बहुत हिम्मत दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.