श्रद्धांजलि सभा में निजी हेलिकॉप्टर से पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह
कुशीनगर, मई 24 -- कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम कुसम्हा खास निवासी व्यवसायी अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के छोटे भाई स्व. मनीष सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शनिवार को कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। निजी हेलिकॉप्टर से गांव पहुंचे पूर्व सांसद को देखते ही शोकाकुल परिवार भावुक हो गया। उन्होंने परिजनों के साथ बैठकर दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूर्व सांसद ने कहा कि मनीष सिंह का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले। उनके आगमन को लेकर गांव में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।इस दौरान सुशील सिंह बिट्टू, विधायक विनय प्रकाश गोंड, पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.