गोंडा, दिसम्बर 18 -- तरबगंज। क्षेत्र के असरथा बाजार में अयोध्या प्रसाद पाण्डेय जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि समर्पण मेला आयोजित हुआ। इसमें विधायक प्रेम नरायन पांडेय समेत क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने हवन-पूजन में शामिल होकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकगायक हरिओम तिवारी के गीतों सुनकर लोग अपने आंखों के आंसुओं को रोक ना सके। कार्यक्रम में सभी अतिथियों काअजय कुमार पांडेय उर्फ झब्बर ने आभार व्यक्त किया। अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामधोख मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख गुड्डू सिंह, ब्लॉक प्रमुख मनोज पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय, राजेंद्र तिवारी, राधेश्याम दबे, देवी श्याम शुक्ला रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.