दरभंगा, जनवरी 4 -- जाले। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से शनिवार को शोक सभा कर दिवंगत पूर्व सैनिक अभिराम ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई। सैनिक सेवा परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर के नेतृत्व में दूर-दूर से बड़ी संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने उन्हें अंतिम सैल्यूट दिया। सैनिक सेवा परिषद के कैप्टन नवल किशोर ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उनके वीरतापूर्ण सेवा काल पर विस्तार से चर्चा की गई। शोक सभा में रामबाबू ठाकुर, कामेश्वर ठाकुर, संजय ठाकुर, सीताराम पासवान, कैलाश महतो आदि पूर्व सैनिक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...