बरेली, जनवरी 4 -- फरीदपुर, संवाददाता। फरीदपुर के पचौनी गांव के जहीरूद्दीन भाजपा कार्यकर्ता हैं। जहीरूद्दीन ने बताया कि शनिवार देर शाम वह अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ शोकसभा कर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दे रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। जहीरुद्दीन और उनके समर्थकों ने आतिशबाजी का विरोध किया। इसके बाद वह गाली गलौज करते हुए जहीरूद्दीन के घर पर पहुंच गए। जहीरूद्दीन उनके कार्यकर्ताओं ने जान बचाकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद दबंगों ने जहीरूद्दीन को पकड़ लिया और उन्होंने बेरहमी से पीटा। जहीरूद्दीन ने छह लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम को भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.