श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री
बेगुसराय, मई 8 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के कुम्भी में अपने मित्र अरविंद कुमार यादव के पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी पहुंचे। इस दौरान करीब एक घंटे तक दोनों मित्र में बातचीत हुई। दरअसल दो मई को अरविन्द यादव के पिता पूर्व सरपंच कृष्णमोहन यादव उर्फ़ आजादी यादव का निधन हो गया था। इसी को लेकर वे श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली से आए थे। बताया गया है कि मंत्री और अरविंद दोनों बचपन के अच्छे मित्र हैं जो अभी तक निभा रहे हैं। मौके पर महेश यादव, रमेश यादव, हरिहर यादव, रामसागर सहनी, रामविलास सहनी, नारायण सहनी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.