कन्नौज, जून 23 -- छिबरामऊ। पूर्व सहकारिता मंत्री स्व.पं.रामप्रकाश त्रिपाठी की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 24 जून बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे उनके पैतृक गांव फर्रुखाबाद रोड स्थित विद्या प्रकाश महाविद्यालय उधरनपुर में किया जाएगा। भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता में अपने पिता को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ से भाजपा तक संस्थापक सदस्य के रूप में रामप्रकाश त्रिपाठी ने जनपद फर्रुखाबाद और कन्नौज सहित पूरे उत्तर प्रदेश में लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने 1967 से 2008 तक विधायक, सांसद, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और सहकारिता मंत्री के रूप में पार्टी व समाज की अनवरत सेवा की। यह भी पढ़ें- दिवाकर गुप्ता देवू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि उनकी सेवा के संस्कार आ...