श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया दाजी का जन्मोत्सव
शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- शाहजहांपुर। श्रीरामचंद्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल 'दाजी' का 71वां जन्मोत्सव मिश्रीपुर स्थित रामचंद्र मिशन आश्रम में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सामूहिक ध्यान-साधना से हुआ। जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे सैकड़ों अभ्यासियों ने ध्यान कर मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की। दोपहर के ध्यान सत्र का संचालन मलेशिया से आईं शांति थियागराज ने किया। इसके बाद बरेली की सीमा, अंजली सक्सेना और मोनिका ने भजन प्रस्तुत किए। बच्चों ने दाजी के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी मनाई। बाबूजी महाराज की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.