आरा, अगस्त 2 -- -आरा के श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में आस्था का उमड़ा सैलाब, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के भगवान महावीर मार्ग (जेल रोड) स्थित श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में आचार्य सुलभ सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में वर्षायोग कलश स्थापना एवं जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। यह भी पढ़ें- Gaya News: चातुर्मास कलश स्थापना को लेकर निकली भव्य शोभायात्राधार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह जिनेंद्र प्रभु के अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा से हुई। इसके बाद 48 दिवसीय भक्तामर विधान का शुभारंभ किया गया। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि दोपहर में चातु...