देहरादून, जुलाई 24 -- हरिद्वार। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने देशभर से आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों से श्रद्धा, अनुशासन और सुरक्षा के साथ यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, संयम और सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश देती है। सभी श्रद्धालु प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सभी शिवभक्त एक-दूसरे का सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में यात्रा संपन्न करें, जिससे हरिद्वार की गरिमा और धार्मिक परंपराओं का सम्मान बना रहे। यह भी पढ़ें- Shamli News: कांवड़ यात्रा की निगरानी को नगर पालि...