श्याम सेवामंडल की ओर से सजाया गया बाबा का दिव्य दरबार, झूमते रहे श्यामप्रेमी
कोडरमा, मार्च 30 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। श्याम सेवा मंडल का 18वां मासिक आदर्श कीर्तन मिलन शाहबादी व नितेश शाहबादी के बाइपास रोड स्थित आवास के समीप आयोजित किया गया। इस अवसर पर यजमान के रूप में संजू भारती व आलोक शाहबादी ने भाग लिया। करीब सवा पांच घंटे तक चले इस आयोजन में श्रद्धालु भक्ति के सागर में डूबे रहे और हारे के सहारे बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता, सुभाष यादव,उदय सोनी, झामुमो जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय, मनोज यादव, राजेंद्र जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। शालिनी गुप्ता ने इसे सामाजिक एकता और भक्ति का सुंदर उदाहरण बताया। वहीं सुभाष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.