देहरादून, जून 17 -- श्री श्याम सुंदर मन्दिर पटेल नगर में बुधवार को 43 वें वार्षिक उत्सव दिवस पर 12 घंटे का अखंड कीर्तन शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से किया गया। साथ ही कथा व्यास डॉ. कमल किशोर ने श्री राम कथा के पांचवें दिन श्री राम विवाह के प्रसंग को सुनाते हुए कहा भक्ति रूपी सीता मां के मिलन से ही जीवन का कल्याण है। भगवान श्री राम ने भी सीता मां से विवाह करके ये संदेश दिया कि हमारे जीवन में भक्ति का कितना महत्व है। अखंड कीर्तन में विश्व जागृति मिशन, कालिका भवन, गीता भवन, श्री वैष्णव दुर्गा मन्दिर, आदर्श मन्दिर, नागेश्वर मन्दिर, कान्हा संकीर्तन मंडल, शिव सत्संग भवन आदि ने अखंड कीर्तन करके भक्ति रूपी गंगा में सभी को स्नान कराया। यह भी पढ़ें- श्याम सुंदर मंदिर में हुआ 12 घंट का अखंड कीर्तन मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया ...