देहरादून, मार्च 19 -- देहरादून। नवरात्र के पावन अवसर पर घटस्थापना के साथ पूजा-अर्चना की गई। श्री श्याम सुंदर मन्दिर पटेल नगर में नव संवत्सर और नवरात्र के पावन पर्व पर आचार्य बलराम जोशी ने संवत्सर की वर्ष भर की दशा बताते हुए कहा कि इस वर्ष का राजा बृहस्पति और मंत्री मंगल है l 17 मई से 15 जून तक अधिकमास रहेगा। जिसे पुरुषोत्तम मास कहते है l गुरुवार को मंदिर में मां दुर्गा का विशेष श्रृंगार कर घट स्थापना की गई l महिला मंडल ने दुर्गा स्तुति का पाठ और भजन कीर्तन कर मां भगवती की आराधना की l मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र चड्ढा ने बताया कि 26 मार्च को रामनवमी के पर्व पर सुबह आरती, हवन और विशाल कन्या पूजन होगा, 11 बजे से भजन कीर्तन और 12 बजे आतिशबाजी के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.