कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एनजीटी के निर्देश पर क्रोमियम की जांच के लिए रनियां व आसपास के गांवों के लोगों के खून व यूरिन के नमूने संकलित करने का अभियान अवकाश के बाद भी शनिवार को जारी रहा। इसी क्रम में श्याम सुंदर नगर रनियां में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने वहां रहने वाले तीस लोगों के सैंपल एकत्र किए। अभी 25 मार्च तक अभियान जारी रहेगा। खानचंद्रपुर में जमा क्रोमियम कचरे की वजह से रनियां व आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ रहा है। यहां के लोगों के खून व यूरिन के नमूनों की जांच में क्रोमियम व मरकरी के साथ ही फ्लोराइड मानक से अधिक मिल रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग फिर से यहां के लोगों की जांच के लिए सैंपल एकत्र करने के लिए नगर पंचायत रनियां के केशवनगर, आंबेडकर नगर व पालनपुरवा में सैंपल एकत्र हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.