श्याम सिंह बने किशाऊ बांध प्रभावित समिति के अध्यक्ष
विकासनगर, जुलाई 19 -- विकासखंड चकराता की ग्राम पंचायत मैलोत (क्वानू) में रविवार को आयोजित आम बैठक में किशोऊ बांध परियोजना से प्रभावितों और स्थानीय समुदाय के हितों, अधिकारों तथा उनके वैधानिक संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से किशाऊ बांध संघर्ष समिति के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि समिति का उद्देश्य किशाऊ बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा करना, उचित मुआवजा एवं पुनर्वास सुनिश्चित कराने के लिए संगठित प्रयास करना तथा प्रभावितों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाना रहेगा। नियमानुसार गठित समिति में श्याम सिंह तोमर को अध्यक्ष, प्रेम सिंह तोमर को उपाध्यक्ष, दिलीप सिंह तोमर को महासचिव, हर सिंह तोमर को सचिव, आत्माराम शर्मा को संगठन सचिव, राहुल तोमर को कोषा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.