हापुड़, फरवरी 22 -- श्रीखाटू श्याम सखा समिति हापुड़ द्वारा मेरठ रोड स्थित मंगल भवन में चौथा फाग उत्सव धूमधाम से मनाया। दूर-दराज से पधारे भजन गायकों ने बाबा श्याम के फाग गीतों पर समा बांध दिया। जिनपर भक्तों ने मंत्रमुग्ध होकर नृत्य किया। हरियाणा से सुनील नामदेव, श्रीधाम वृंदावन से खुशबु राधा एवं गाजियाबाद से ललित मस्ताना ने पधारकर भक्तों को भजनों पर झूमने को मजबूर कर दिया। इसमें सबसे ज्यादा भक्तों ने श्याम संग फाग मनाऊंगी भजन पर नृत्य किया। इसके अलावा सावरिया ले श्याम सावरिया, आया फागण का मेला, रंग लगा लो जी, फाल्गुन की ग्यारस आई आदि भजनों पर भक्तों ने खूब नृत्य किया। इस दौरान भक्तों ने फूलों व गुलाल की होली खेलकर एक दूसरे को फाल्गुन की बधाई दी। अंत में भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। समिति के कार्यकारी सदस्य अनिल कुमार यादव पैदल चलकर राजस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.