कोडरमा, जून 18 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्याम भक्तों के संगठन श्याम शरण में आ जा रे...झुमरी तिलैया की एक बैठक शिव वाटिका में हुई। बैठक में आगामी भजन संध्या व धार्मिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई व संगठन को और अधिक सशक्त व व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी कार्यक्रमों को भव्य व सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। यह निर्णय लिया गया कि अगले माह उपाध्यक्ष व उपसचिव पद के लिए नए सदस्यों का चयन किया जा सकता है। वहीं 21 जून को 51वां मासिक अरदास कीर्तन अनु रत्नेश प्रसाद के तत्वावधान में शिव वाटिका में आयोजित होगा। दरबार सजाया जाएगा ज्योत के साथ भजनों का कार्यक्रम आयोजित होगा । इस कार्यक्रम में कोलकता से दया शर्मा और धनबाद से नीरज सवारिय...