सिद्धार्थ, मार्च 17 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के राजस्थान अतिथि भवन में रविवार की शाम खाटू श्याम बाबा का भव्य व दिव्य दरबार सजाकर पूजा- अर्चना के बाद भजन संध्या व नृत्य नाटिका का आयोजन हुआ। भक्ति गीत के भजनों पर श्रोता पूरी रात आस्था की डुबकी लगाते रहे। भजन संध्या से पूर्व खाटू श्याम की रंग बिरंगे फूलों से भव्य दरबार सजाकर ज्योति प्रज्ज्वलित किया गया। पुजारी टिल्लू शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर छप्पन भोग लगाकर आरती की। इसके बाद गायक पंकज निगम ने आपकी कृपा से सब काम हो रहा है... भजन प्रस्तुत किया। यह गीत सुन पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पांडाल में बैठे श्रोताओं ने हारे के सहारे श्याम बाबा हमारे के... जयकारे की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। गायिका नमृता कारवा ने दुनिया चले न श्रीराम के बिना राम जी चले न ह...