साहिबगंज, फरवरी 26 -- साहिबगंज। श्री श्याम वार्षिक महोत्सव पर श्रीश्याम भक्त मंडल की ओर से गुरुवार को भव्य निसान यात्रा निकाली गई। रंगीला फाल्गुण मेला 2026 को लेकर यह कार्यक्रम 28 फरवरी की रात तक चलेगा। निसान यात्रा में शामिल होने के लिए आसपास से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दूसरे दिन 27 फरवरी को एकादशी पर भजन संध्या कार्यक्रम होगा। 28 फरवरी को सवामणी पूजी,भजन संध्या,छप्पन भोग व पुष्प होली के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। यह आयोजन स्थानीय पुरूषोतम गली स्थित खाटू श्याम मंदिर में हो रहे हैं। आयोजन में सचिव अंकित केजरीवाल, संयोजक आशीष अग्रवाल, अध्यक्ष रवि भगत आदि जुटे हैं। महोत्सव को लेकर भजन गायक आशीष सिंघल, आयुष शर्मा, लव अग्रवाल व गायिका माही गर्ग आदि कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...