कोडरमा, जून 7 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि श्याम महिला समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को 40वीं निशान पदयात्रा निकाली गई। इसमे नगर के श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से झंडा चौक दुर्गा मंदिर से लेकर पोद्दार निवास स्थित बाबा श्याम मंदिर तक निशान यात्रा निकाली। सबसे पहले मां दुर्गा मंदिर में निशानों की पूजा पंडित जीवाकांत झा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। शालिनी सेठ यजमान के रूप में उपस्थित थी। बाबा श्याम का भव्य दरबार सजे वाहन में नगर भ्रमण पर निकला, जो स्टेशन रोड, भक्त प्रहलाद चौक और अड्डी बंगला से होते हुए बाबा श्याम पथ पहुंचा। जरा सिर को झुकाओ वासुदेव जी, तेरी टोकरी में त्रिलोकीनाथ हैं, देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ और जलती रहे खाटू वाले ज्योत तेरी जैसे भजनों ने पूरे मार्ग को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। इस अवसर पर पिंकी खेतान, पूजा शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.