कोडरमा, अप्रैल 14 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। पानी टंकी रोड स्थित श्याम मंदिर में एकादशी पर ताली कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें गायक कलाकार गोकुल शर्मा ने भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भक्ति के सागर में गोता लगाने का मौका दिया। वही मनोज पिलानिया ने किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार जैसे भजनों से खूब तालियां बटोरी। राजस्थान के त्रिदेव पर आधारित भजन पर श्रद्धालु भक्त झूमते रहे। कार्यक्रम को लेकर पूजा अर्चना महावीर खेतान व पप्पू खेतान के द्वारा सम्पन्न कराए गई। मौके पर संजय पिलानिया, संतोष लढ्ढा ,अजय शर्मा, विशाल कंधवे, मोहित मोदी, संस्कार कुमार, शांति देवी खेतान, स्वीटी वर्णवाल, विदुषी देवी, नेहा खेतान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- शिव मंदिर में हुए हवन, कीर्तन और भंडारा वहीं बारस को ले पूजा अर्चना आलौकिक श्रृंगार ज्योत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.