श्याम मंदिर में कृष्ण कथा का भक्तों ने किया रसपान
गिरडीह, मई 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। श्री श्याम मंदिर गिरिडीह में संत शिरोमणि श्री सदानंद जी महाराज के सान्निध्य में श्रीमद्भागवत सार कृष्ण कथा का भव्य आयोजन शुक्रवार को किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का रसपान किया और भक्ति भाव से सराबोर हुए। संत शिरोमणि श्री सदानंद जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के सार और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर भक्तों को जीवन में धर्म, प्रेम और भक्ति का महत्व बताया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। आयोजन को सफल बनाने में पवन चूड़ीवाला, किशन बगड़िया, प्रकाश बगड़िया, काशी प्रसाद अग्रवाल समेत अन्य भक्तों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने व्यवस्था और प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाई। मंदिर परिसर जय श्री श्याम और हरे कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.