हल्द्वानी, अगस्त 3 -- हल्द्वानी। जिला नैनीताल के सभी खेल प्रशिक्षकों की बैठक में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से जिला नैनीताल खेल प्रशिक्षक संघ का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। संघ के संरक्षक के रूप में देवेंद्र भट्ट, सुरेश चंद पांडे और त्रिलोक जीना को जिम्मेदारी सौंपी गई। श्याम भट्ट को अध्यक्ष, विनय जोशी को महासचिव चुना गया। इसके अलावा जितेंद्र सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तनुजा आर्य, राजेंद्र सिंह नेगी और अंकुश रौतेला को उपाध्यक्ष बनाया गया। संजय सिंह गैडा, गोविंद लटवाल और महेश बिष्ट को उप सचिव, भगवत मेर को कोषाध्यक्ष व कल्पित चौसली, निशांत मेहता, त्रिलोक सिंह बिष्ट, कमल सिंह और पूनम सिरौला को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। यह भी पढ़ें- Nainital N...