रुद्रपुर, मई 12 -- किच्छा, संवाददाता। श्री खाटू श्याम जी संकीर्तन महोत्सव में भजन गायकों ने बाबा का गुणगान कर पूरे वातावरण को श्याममय बना दिया। बाबा के भजनों पर श्रद्धालु भक्तिमय होकर झूमते नजर आए। भजनों का सिलसिला मंगलवार तड़के तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। तड़के आरती के बाद संकीर्तन महोत्सव का समापन किया गया। सोमवार रात श्री खाटू नरेश मित्र मंडल की ओर से पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामलीला मंच पर श्री खाटू श्याम जी संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ और भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विवेकदीप सिंह ने बाबा के दरबार में दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में बरेली, पीलीभीत, हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर समेत ऊधमसिंह नगर जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मु...