भागलपुर, जून 16 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मंदरोजा स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर भवन के लक्ष्मी कुंज में रविवार को आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें सत्र 2025-27 के लिए मंडल के अध्यक्ष, महासचिव एवं अंकेक्षक का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। सभा में रोहित झुनझुनवाला को एक बार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि अशोक लोहारूका को महासचिव का दायित्व सौंपा गया। वहीं, बद्री प्रसाद छापोलीका को पुनः अंकेक्षक के रूप में निर्वाचित किया गया। तीनों पदाधिकारियों को आगामी कार्यकारिणी समिति गठित करने का अधिकार भी सौंपा गया हैं। मौके पर सुशील कोठारीवाल, निलेश कोठारीवाल, प्रभात केजरीवाल, शिव कुमार गोयनका, सुरेश मेहता, नीरज कोठारीवाल, अशोक भिवानीवाला, कपिल जैन बबली, संतोष अग्रवाल, प्रभा देवी कोठारीवाल, संतोष देवी झुनझुनवाला, जूही केजरीवाल आदि मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.