बरेली, मई 6 -- शीशगढ़। श्याम भक्तों ने मंगलवार को बंजरिया में स्थित काली मां के मंदिर से खमरिया गांव तक निशान पदयात्रा निकाली। इसमें शामिल ग्रामीण श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए झंडे लेकर चल रहे थे। ग्रामीणों ने जगह जगह उनका स्वागत किया। सुरक्षा को बंजरिया चौकी प्रभारी रोहित कुमार साथ चल रहे थे। पदयात्रा में गनेश चौहान, मनोज गंगवार, विपिन ठाकुर, सोनपाल कश्यप, विशाल कुर्मी, अमित सिंह और अंकित श्रीवास्तव, गौ रक्षा हिन्दू दल के जिला महामंत्री ठाकुर विमल सिंह आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.