चित्रकूट, अप्रैल 20 -- चित्रकूट। उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक एवं अध्यक्ष रहे पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की पदाधिकारियों ने पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्र्पाचन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा पंडित जी ने व्यापारियों के लिए सदैव संघर्ष किया है। उनकी मेहनत का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल वट वृक्ष की तरह तैयार खड़ा है। महामंत्री गुलाब गुप्ता ने कहा कि उन्होंने व्यापारियों के लिए लड़ाई लड़कर चुंगी खत्म कराने का काम किया था। इस दौरान जिला मंत्री शैलेंद्र केसरी, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद मिश्रा, संजय अग्रवाल, नीरज, विनय, अशोक, गोविंद आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पं. श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...