अमरोहा, फरवरी 28 -- हसनपुर। नगर के श्रीझारखंड महादेव शिवाला मंदिर परिसर स्थित श्रीश्याम बाबा मंदिर में श्रीश्याम मित्र मंडल के संयोजन में रंग एकादशी पर्व पर संकीर्तन का आयोजन किया गया। बाबा के भव्य श्रृंगार के बाद विधि-विधान संग पूजन किया गया। सौरभ मित्तल, लव शर्मा, यशिका शर्मा व दीपक बेधड़क ने बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी। भक्त बाबा के भजनों पर जमकर झूमे। भक्तों ने बाबा के समक्ष फूल एवं गुलाल की होली खेली। इस दौरान अंकुर अग्रवाल, मुकेश गोयल, हृदेश अग्रवाल, शैंकी अग्रवाल, आशु चौहान, राहुल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सतवीर गिरी, महेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, पप्पू गिरी, मोहित चौहान, अशोक रस्तोगी, प्रवीण प्रजापति, शोभित शर्मा, मोहित शर्मा, हनी अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.