श्याम बाबा के संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, लगाए खूब जयकारे
रामपुर, मई 24 -- बाबा श्याम प्रेमी सेवा समिति के तत्वाधान में दसवां श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार की रात नगर के मोहल्ला सोमवार की बाजार में समिति के पदाधिकारियों द्वारा भव्य रुप से श्रीखाटू श्याम बाबा का दरबार सजाया। साथ ही श्रीखाटू श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाया। इसके बाद खलीलाबाद से आए गायक कलाकार हरमिन्दर सिंह रोमी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। कहा कि है तुमको हमारी फिकर सांवरे-इसी बात का है शुक्र सांवरे रखता है पल-पल तू मेरी खबर सांवरे-इसी बात का है शुक्र सांवरे आदि सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कानपुर से आई शर्मा सिस्टर ने भजन प्रस्तुत करते हुए कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.