अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ़, संवाददाता। मथुरा रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार को माता वैष्णो देवी की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। सुबह 8 बजे सासनी गेट स्थित काली माता मंदिर से माता की नगर भ्रमण यात्रा व श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, जयकारों और पुष्प वर्षा से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर अध्यक्ष पुनीत गुप्ता ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पूजन, हवन संपन्न कराया। माता रानी का श्रृंगार अत्यंत आकर्षक और मनमोहक था, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। माता की पिंडी को बिल्कुल वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर तैयार कराया गया है। शनिवार यानि आज शाम 4 बजे से माता की चौकी का आयोजन होगा। वहीं 22 फरवरी को शाम 4 बजे से खाटू श्याम बाबा के संकीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.