बदायूं, अप्रैल 29 -- नगर के मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन पर मोहिनी एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा श्याम के भजनों पर जमकर झूमे। कार्यक्रम से पूर्व खाटू श्याम बाबा का आकर्षक और भव्य श्रृंगार किया गया। यहां सबसे पहले भवन के सेवादार शिवम माहेश्वरी ने विधि-विधान से बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर संकीर्तन का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय यह भी पढ़ें- मोहिनी एकादशी पर श्याम बाबा का संकीर्तन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.