सासाराम, मार्च 19 -- डेहरी, एक संवाददाता। हारे का सहारा के रूप में खाटू श्याम बाबा का तृतीय वार्षिक उत्सव शहर में संपन्न हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह में शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें खाटू श्याम जी की आकर्षक झांकी पूरे शहर में निकाली गई। वहीं संध्या के समय ज्योति प्रज्वलन के साथ मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्य मोहित रोंगटा एवं शिखा रोंगटा द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...