बांका, जनवरी 31 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी प्रखंड के श्याम बाजार स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम महोत्सव रामलीला के चौथे दिन जनकपुर के धनुष यज्ञ का अत्यंत भावपूर्ण मंचन किया गया। इस अवसर पर प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से आई रामलीला मंडली के कलाकारों ने शानदार अभिनय प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों द्वारा भक्तों के बीच खीर-पूड़ी का महाप्रसाद भी वितरित किया गया। विकास मंच पीठ से पंडित जीत नारायण पांडेय ने सूत्रधार की भूमिका निभाई। जनक की भूमिका पंडित सोनू पाठक ने निभाई, वहीं रावण के रूप में पंडित धीरज पाठक और बाणासुर की भूमिका में विजय शंकर नजर आए। भगवान राम एवं लक्ष्मण की भूमिका क्रमशः कान्हा और अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.