श्याम प्रेमियों का जत्था खाटू के लिए रवाना, ट्रेन में सजा बाबा श्याम का दरबार
कोडरमा, जुलाई 14 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। श्री श्याम सेवा परिवार, झुमरी तिलैया के तत्वावधान में 126 श्याम प्रेमियों का जत्था मंगलवार को खाटू धाम, सालासर बालाजी व श्री जीण माता के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा संयोजक विक्की मोदी ने बताया कि सभी श्रद्धालु 15 जुलाई को सर्वप्रथम श्री खाटूश्याम जी के दर्शन करेंगे। इसके बाद श्री सालासर बालाजी व श्री जीण माता के पावन धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। बताया कि 15 जुलाई की रात्रि में खाटूधाम स्थित श्री श्याम मित्र मंडल धर्मशाला में भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों का आनंद लेंगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया व पेड़े का भोग अर्पित कर सभी यात्रियों के बीच प्रसाद वितरित किया। ट्रेन का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.