रांची, फरवरी 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री श्याम मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रंग रंगीलो फाल्गुन सतरंगी महोत्सव का शनिवार को द्वादशी के अवसर पर समापन हुआ। अग्रसेन पथ स्थित श्याम मंदिर में अहले सुबह से ही भक्तों का जनसमूह उमड़ पड़ा। रजत सिंहासन पर विराजमान प्रभु का अलौकिक शृंगार किया गया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन लाभ लिया। उत्सव के दौरान श्याम प्रभु को 501 सवामणि और प्रिय खीर-चूरमा का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया। संध्या काल में राजस्थान से आई मुकेश कुमार चंग पार्टी की चंग और धमाल प्रस्तुतियों पर भक्त झूम उठे। रात्रि में संगीतमय संकीर्तन और महाआरती के साथ महोत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सारस्वत, बालकिशन परसरामपुरिया, विकास पाड़िया सहित मंडल के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.