मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- नई मंडी स्थित श्री रामलीला भवन में आयोजित दो दिवसीय श्याम पधारो म्हारे गांव-2 का समापन भव्य भजन संकीर्तन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बाबा का आशीर्वाद लिया, जहां कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण एक ऐतिहासिक पहल रही, जिसके तहत राजस्थान खाटूधाम, स्थानीय श्रीगणपति धाम और शहर हनुमान मंदिर में एक साथ एक जैसा विशेष श्रृंगार कराया गया। कोलकाता से पधारे प्रसिद्ध गायक संजू शर्मा, ईशा शर्मा और दिल्ली की ऋतु पांचाल ने हारे के सहारे जैसे भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। नरेश पुनिया म्यूजिकल ग्रुप की धुनों पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। हजारों भक्तों ने बाबा खाटूश्याम और मां शाकुंभरी देवी के दरबार में मत्था टेका। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि संजय मित्तल,...