श्रावस्ती, फरवरी 28 -- श्रावस्ती, संवाददाता। श्याम भक्तों की ओर से भव्य श्याम यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। श्याम की शोभायात्रा से पूरा गिलौला बाजार भक्तिमय हो गया। गिलौला ब्लाक क्षेत्र के कस्बा गिलौला स्थित शनिदेव मंदिर से शनिवार को श्याम भक्तों की ओर से श्याम निशान यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु हाथों में श्याम निशान लेकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा कस्बे पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए मोहमदापुर गांव बाईपास मार्ग गिलौला में स्थित खाटू श्याम धाम पहुंची। जहां श्याम भक्तों की ओर से मंदिर में विधि-विधान से निशान अर्पित कर पूजा पाठ किया गया। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। साथ ही श्याम के जयकारों से पूरा बाजार गुंजायमान होता रहा। इस दौरान भक्तों की ओर से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.