कोडरमा, मार्च 30 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि बाबा श्याम की भक्ति में डूबा नगर रविवार को एक अलौकिक दृश्य का साक्षी बना, जब श्याम निशान महिला मंडल द्वारा 48वीं भव्य निशान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से पूरा नगर श्याममय हो उठा। यात्रा की शुरुआत दुर्गा मंदिर झंडा चौक से हुई, जहां जीवकांत झा ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद भव्य रूप से सजाए गए वाहन पर सुसज्जित बाबा श्याम का दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। निशान यात्रा झंडा चौक से होते हुए स्टेशन रोड, श्याम मंदिर और पोद्दार निवास तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा को निशान अर्पित किया। यात्रा के दौरान महिलाएं भक्ति-भाव से ओतप्रोत भजन गाते हुए चल रही थीं। "जलती रहे खाटू वाली जोत तेरी", "ऊंचों रख निशान श्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.