इटावा औरैया, मार्च 28 -- नगर में 30 मार्च को आयोजित होने वाले द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को लेकर शनिवार को श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा भव्य आमंत्रण यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में श्याम नाम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा। आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ ॐ श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम, बकेवर रोड से हुआ। दोपहर 12 बजे निकली यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों की मधुर धुनों ने सभी का मन मोह लिया। युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। आयोजकों ने बताया कि 30 मार्च को जवाहर रोड स्थित भैरोमल राइस मिल में द्वितीय श्री श्...