सिमडेगा, मार्च 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बानो थाना में नए थानेदार के रुप में श्याम नंदन कुमार सिंह को कमान सौंपी है। जबकि साइ्रबर सेल के प्रभारी पंकज प्रमाणिक को महाबुआंग थाना प्रभारी नियुक्त किया है। इधर बानो के नव नियुक्त थानेदार श्याम नंदन कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रभार ग्रहण किया। जहां निर्वतमान थानेदार मानव मयंक ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। वहीं मानव मयंक को पीसीआर का प्रभारी बनाया गया। नए थानेदार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत थाना से सम्पर्क करने की बात कही। उन्होंने सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता बतलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.