मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री श्याम गुणगान यात्रा सह प्रभातफेरी बुधवार को सूतापट्टी श्री श्याम मंदिर से निकलकर श्री सालासर हनुमान मंदिर पहुंच पूर्ण हुई। श्याम भक्त का अबीर गुलाल, इत्र पुष्प वर्षा आदि से स्वागत किया गया। भजन गायक महेश शर्मा जोशी की गणेश वंदना से यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा सूतापट्टी से निकलकर कंपनीबाग, सदर हॉस्पिटल रोड, बैंक रोड होते हुए सालासर हनुमान मंदिर पहुंची। वहीं, शाम में मुजफ्फरपुर क्लब में निशान पूजन कार्यक्रम हुई। हजारों भक्तों ने अपने-अपने ध्वजा निशान का पूजन किया। कोलकाता से आई श्याम जगत के भजन गायक पूजा नाथानी ने भजनों से श्याम भक्तों को खूब झुमाया। गुरुवार को शहर में निशान शोभायात्रा मुजफ्फरपुर क्लब से सुबह आठ बजे निकलेगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंच...