कोडरमा, मार्च 6 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया में शीश के दानी बाबा श्याम की प्रतिमा के शीश की विधिवत पूजा-अर्चना व भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। झुमरी तिलैया स्थित श्याम शरण में आ जा रे, के युवा सेवादार यश बंसल के अड्डी बंगला स्थित निवास पर बाबा श्याम के शीश की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर यजमान के रूप में ममता-संजय नरेड़ी उपस्थित थे। इसके उपरांत श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बाबा श्याम के शीश के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के लिए आकर्षक दरबार सजाया गया, जिसमें राजस्थान के त्रिदेव-बाबा श्याम, श्री राणी सती दादी जी और सालासर बालाजी के भजनों का संगीतमय गुणगान किया गया। भजन संध्या की शुरुआत विशाल सिंह ने गणेश वंदना से की, जिसके बाद उन्होंने हनुमान जी के भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आयोजन श्याम शर...