रांची, नवम्बर 16 -- रांची, संवाददाता। चैंबर भवन में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार श्याम किशोर चौबे की दो पुस्तकों 'झारखंडनामा' और 'झारखंड की राजनीति: प्रयोग और संयोग' का लोकार्पण किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पद्मश्री बलबीर दत्त, वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र और प्रभात प्रकाशन के निदेशक डॉ. पीयूष कुमार ने लोकार्पण किया। अर्जुन मुंडा ने झारखंड की 25 वर्ष की यात्रा को समीक्षा का समय बताया। कहा कि कई निर्णय तात्कालिक प्रभाव में लिए जाते हैं, जबकि कई दूरगामी सोच के साथ, और समय ही तय करता है कि कौन-सा निर्णय राज्य के लिए लाभकारी रहा। विशिष्ट अतिथि राधाकृष्ण किशोर ने राजनीति में पढ़े-लिखे नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अशिक्षित प्रतिनिधि नौकरशाही की चालों को ठीक से समझ नहीं पाते। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.