धनबाद, जुलाई 7 -- धनबाद। डॉ श्यामा मुखर्जी की जयंती पर माई भारत (नेहरू युवा केंद्र) के तत्वावधान में मंथन ने झारखंड पब्लिक स्कूल में प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नंदलाल महतो थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मंथन के सचिव विप्लब महतो, लक्ष्मी गुप्ता, रंजीत कुमार, पंकज कुमार, मलय परधान, पंचानंद रक्षित व प्रदीप राय उपस्थित थे। अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- मेरा युवा भारत द्वारा चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन विद्या...