दरभंगा, मार्च 29 -- दरभंगा। मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के वर्ष 2026-27 के बजट निर्धारण के लिए आवश्यक बैठक शनिवार को हुई। इसमें कुल पांच करोड़ 62 लाख 34 हजार 909 रुपये की राशि संभावित दान व सहयोग से अनुमानित की गई। चार करोड़ 78 लाख 36 हजार 472 रुपये की राशि का व्यय पूजन, स्थापना एवं विकास सहित अन्य जनोपयोगी कार्य के लिए 150 से अधिक पृष्ठों का बजट प्रस्तुत किया गया। बजट पेश करते हुए प्रभारी सह सचिव मधुबाला सिन्हा ने कहा कि विगत दो वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा देय राशि सहित विभिन्न श्रोतों से होने वाली आय में भी वृद्धि हुई है। बैठक की अध्यक्षता मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व कुलपति प्रो. सुरेंद्र मोहन झा ने की। बैठक में न्यास समिति के सचिव सह डीएम कौशल कुमार, उपाध्यक्ष पं. कमलाकांत झा, प्रभारी कोषाध्यक्ष सह सदर बीडीओ रविरंज...