बागेश्वर, जून 23 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर याद किया। भाजपा कार्यालय गरुड़ में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मुखर्जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वा करते हुए ब्लाक प्रमुख किशन बोरा ने कहा कि मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए भारत की अखंडता और एकात्मता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का उनका उद्घोष आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के हृदय में राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करता है। यह भी पढ़ें- श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भावपूर्वक याद किया मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद ने कहा कि डॉ....