श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समर्पण से लें प्रेरणा: धर्मपाल सिंह
बरेली, जुलाई 3 -- नगर में गुरुवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुँवर रिजॉर्ट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती एवं स्मरण पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी चिंतन, अखंड भारत के प्रति उनके समर्पण तथा संगठन को सर्वोपरि मानने की उनकी प्रेरणा का स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करना चाहिए। विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जायसवाल, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, जिला प्रभारी दोदराम कुशवाहा ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आवाहन किया। इसमें पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, संजय अग्रवाल, प्रभाकर शर्मा, रामवीर सिंह प्रजापति, यशू गुप्ता, डा केपी सिंह चौहान, अनमोल गुप्ता, प्रमोद मौर्य, रामबहादुर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.