गंगापार, जुलाई 2 -- नगर पंचायत कोरांव में गुरुवार को आयोजित डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल एव विधायक राजमणि कोल रहे। इस अवसर पर चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी तथा सभासदों द्वारा मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप पटेल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार और राष्ट्र प्रथम की भावना हम सभी के कार्यकर्ताओ का मार्ग हमेशा प्रशस्त करती रहेगी। हमें उनके आदर्शो को अपनाना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम में जिला प्रभारी अमरनाथ यादव पूर्व जिलाध्यक्षगण शिव दत्त पटेल, विभव नाथ भारतीय, विनोद प्रजापति नीरज त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा अशोक सिंह तथा कार्यक्रम संयोजक राजेश्वरी तिवारी, श्याम...