चंदौली, जून 23 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद वन विभाग के चंद्रप्रभा रेंज की ओर से मंगलवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर क्षेत्र के आदर्श जनता इंटर कॉलेज चतुरीपुर (छुछाड़) में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ यादव ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पौधरोपण कर किया। ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव ने कहा कि वृक्ष धरती का आभूषण हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन, शुद्ध हवा और फल प्राप्त होते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर हुआ पौधारोपण चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे ...