रुडकी, जुलाई 6 -- रुड़की, संवाददाता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को जादूगर रोड स्थित एक भाजपा नेता के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा युवा नेता दीपक पांडे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन भारत की एकता, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन शिक्षा, साहस और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। एक शिक्षाविद और दूरदर्शी विचारक के रूप में उन्होंने शिक्षा और नवाचार को हमेशा बढ़ावा दिया। यह भी पढ़ें- भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर दी श्रद...